Reality Of Sports: Asian Games 2018, Day 7: स्क्वॉश में भारत को मिला तीसरा मेडल, सौरभ घोषाल को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

Saturday, 25 August 2018

Asian Games 2018, Day 7: स्क्वॉश में भारत को मिला तीसरा मेडल, सौरभ घोषाल को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

<p style="text-align: justify;"><strong>जकार्ता:</strong> भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन एकल वर्ग के एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करते हुए ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा. शनिवार को खेले गए रोमांचक मैच में हांगकांग के चुंग मिंग एयू ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और मैच को 3-2 से अपने नाम किया. घोषाल ने मैच की दमदार शुरुआत की और आसानी से पहला सेट को अपने नाम किया. हांगकांग के खिलाड़ी दूसरे सेट में भी घोषाल को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए और पांच सेट के मैच 0-2 से पीछे हो गए.</p> <p style="text-align: justify;">इसके बाद, मैच ने रोमांचक मोड़ लिया और चुंग मिंग एयू ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा सेट अपने नाम किया. हांगकांग के खिलाड़ी ने आगे भी दमदार खेल दिखाया और अगले दो सेट में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली.</p>

from sports https://ift.tt/2NhQkOV

No comments:

Post a Comment

अमेरिका-कनाडा पर बैन बरकरार, फ्रांस पर भी गिरी गाज; मॉरीशस को मिली ICC की सदस्यता

अमेरिका और कनाडा के क्रिकेट बोर्ड की समस्याओं पर काफी देर तक बातचीत हुई। लेकिन आखिर में आईसीसी के अधिकारियों ने तय किया कि अभी जैसी स्थ...