Reality Of Sports: Asian Games 2018, Day 7: स्क्वॉश मेंजोशना चिनप्पा को मिल ब्रॉन्ज मेडल

Saturday, 25 August 2018

Asian Games 2018, Day 7: स्क्वॉश मेंजोशना चिनप्पा को मिल ब्रॉन्ज मेडल

<strong>जकार्ता:</strong> इंडोनेशिया में खेले जा रहे एशियन गेम्स का आज सातवां दिन है. जहां भारत को आज दो मेडल मिल चुके हैं. भारत की स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल अपनी झोली में डाला है. चिनप्पा को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम ने 3-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल तक सीमित कर दिया. चिनप्पा अगर यह मैच जीत जातीं तो फाइनल में पहुंचते ही वह कम से कम सिल्वर मेडल की दावेदार बन जातीं. फाइनल में सिवासांगरी को हमवतन निकोल एन डेविड से भिड़ना होगा. इस तरह इस स्पर्धा का गोल्ड और सिल्वर मलेशिया की झोली में जाना तय है. निकोल ने भारत की ही दीपिका पल्लीकल को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है.

from sports https://ift.tt/2BLDsiN

No comments:

Post a Comment

अमेरिका-कनाडा पर बैन बरकरार, फ्रांस पर भी गिरी गाज; मॉरीशस को मिली ICC की सदस्यता

अमेरिका और कनाडा के क्रिकेट बोर्ड की समस्याओं पर काफी देर तक बातचीत हुई। लेकिन आखिर में आईसीसी के अधिकारियों ने तय किया कि अभी जैसी स्थ...