Reality Of Sports: Asian Games 2018, Day 7: हॉकी में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, हिमा- निर्मला 400 मीटर के फाइनल में

Saturday, 25 August 2018

Asian Games 2018, Day 7: हॉकी में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, हिमा- निर्मला 400 मीटर के फाइनल में

जकार्ता: गुरजीत कौर के दो गोलों की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों के अपने तीसरे ग्रुप मैच में शनिवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया. भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है. भारत के लिए ग्रुप-बी के इस मैच में नवनीत कौर ने 16वें, गुरजीत कौर ने 54वें और 55वें जबकि वंदना कटारिया ने 56वें मिनट में गोल किए.

वहीं, यूरिम ने 20वें मिनट में दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल किया. यह गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ. तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत ने दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मैच अपने पक्ष में कर लिया. भारत ने इसके बाद कुछ मिनट बाद ही एक और मैदानी गोल कर मैच 4-1 से अपने नाम कर लिया.

एथलेटिक्स में हिमा निर्मला 400 मीटर के फाइनल में

भारत की हिमा दास और निर्मला ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. जीबीके मेन स्टेडियम में आयोजित क्वालीफिकेशन रेस में 2018 की वर्ल्ड जूनियर चैम्पियन हिमा ने 51.00 सेकेंड का समय निकालते हुए 18 धाविकाओं के बीच पहला स्थान हासिल किया जबकि निर्मला ने 54.09 सेकेंड के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. इस स्पर्धा का फाइनल रविवार को होगा.

from sports https://ift.tt/2P4QLfM

No comments:

Post a Comment

शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने कप्तान श्रेयस अय्यर, पहली बार टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में गंवाए चार मुकाबले

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ...