जकार्ता: भारत की अनुभवी निशानेबाज हिना सिद्धू ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को छठे दिन निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता. राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडल विजेता हिना ने फाइनल में 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

इस स्पर्धा में शामिल किशोर निशानेबाज और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मनु भाकर पदक नहीं जीत पाईं. उन्हें 176.2 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल हुआ. हीना ने 10.8 पॉइंट्स का पहला निशाना लगाया. दूसरे शॉट में में वह कोई कमाल नही दिखा सकी और इसी के साथ वह 219.2 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं.

रोइंग में भारतीय टीम ने जीता एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज

नौकायन स्पर्धा में एक और ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ है. रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने यहां पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इससे पहले दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए ब्रॉन्ज पर निशाना साधा. दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है.

रोहित और भगवान को भी मिला ब्रॉन्ज मेडल

रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया. उन्होंने इस स्पर्धा को 7 मिनट और 01.70 सेकेंड में समाप्त किया. दक्षिण कोरिया की ब्यूनघून किम और मिनयुक ली की जोड़ी ने 7 मिनट और 03.22 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. ऐसे में भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं.

from sports https://ift.tt/2o3tsrk
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद का बड़ा फैसला, लंका प्रीमियर लीग छोड़ा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लंका प्रीमियर लीग 2026...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment