Reality Of Sports: Asian Games 2018: भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, जापान को 8-0 से हराया

Friday, 24 August 2018

Asian Games 2018: भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, जापान को 8-0 से हराया

इंड़ोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जापान को 8-0 से हराया. यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. ग्रुप-ए के अपने तीसरे मुकाबले में मिली इस एकतरफा जीत के साथ मौजूदा चैम्पियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या को 51 तक लेकर चली गई है.

भारत के लिए मंदीप सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने दो-दो गोल किए जबकि एसवी सुनील, आकाशदीप, दलप्रीत और विवेक सागर ने एक-एक गोल किया. जापान के खिलाफ भारत की शुरुआत शानदार रही और टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जापान पर दबाव बनाया. सातवें मिनट में भारत के लिए पहला गोल फारवर्ड खिलाड़ी सुनील ने किया.

इसके दो मिनट बाद, जापान के खिलाड़ी को गोल करने का मौका मिला लेकिन गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त को बनाए रखा. पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले 12वें मिनट में दलप्रीत सिंह ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत होते ही 18 मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से रुपिंदर ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा.

भारत ने दूसरे हाफ में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा और कुल पांच गोल दागे. मंदीप सिंह ने 32वें और 57वें मिनट में गोल किए जबकि रुपिंदर ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए 38वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागा. इनके अलावा, आकाशदीप ने 46वें और विवेक सागर ने 47वें मिनट में गोल दागे.

भारत ने इससे पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से और फिर दूसरे मैच में हांगकांग को 26-0 से हराया था. भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण कोरिया से होगा.

from sports https://ift.tt/2wo7qDw

No comments:

Post a Comment

अर्जेंटीना ने 7 मिनट के अंदर 2 गोल कर पलटा खेल, इंग्लैंड को सेमीफाइनल में दी 2-1 से मात

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 7 मिनट के अंदर दो गोल करने क...