कप्तान रानी रामपाल की हैट्रिक की दम पर भारतीय महिला टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपना अंतिम ग्रुप मैच जीत लिया। भारतीय महिला टीम ने अंतिम पूल-बी मैच में थाईलैंड को 5-0 से मात दी। टीम ने अपने तीसरे मैच को जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच के चौथे मिनट में भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल ने सीधा शॉट मारा था, लेकिन वो वाइड हो गया। इसके बाद इसी मिनट में भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे भुनाने में भी टीम असफल रही। दीप ग्रेस एक्का ने ड्रेग फ्लिक कर शॉट मारा, जिसे थाईलैंड की गोलकीपर ने रोक लिया। आठवें मिनट में भी गोलकीपर ने लालरेमसियामी के प्रयास को भी असफल किया। इसके साथ ही पहले क्वार्टर का समापन हुआ। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2wh8c5Y
No comments:
Post a Comment