भारतीय पुरुष टीम ने 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को अपने आखिरी पूल मैच में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 20-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अपना 200वां मैच खेल रहे रुपिंदर पाल सिंह ने और आकाशदीप ने इस मुकाबले में भारत के लिए हैट्रिक लगाई। भारतीय टीम ने अपने चौथे मैच दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एक लिहाज से सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। श्रीलंका के खिलाफ उसे सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। पहले ही क्वार्टर में श्रीलंका पर आक्रामक हमला करते हुए भारतीय टीम ने पहले ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर गोल किया और अपना खाता खोला। अपने करियर का 200वां मैच खेल रहे रुपिंदरपाल सिंह ने ये गोल किया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2PESf1D
No comments:
Post a Comment