Reality Of Sports: Asian Games 2018: ट्रिपल जंप इवेंट में अरपिंदर ने जीता सोना, भारत के हिस्से आया 10वां गोल्ड

Wednesday, 29 August 2018

Asian Games 2018: ट्रिपल जंप इवेंट में अरपिंदर ने जीता सोना, भारत के हिस्से आया 10वां गोल्ड

इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के अरपिंदर सिंह ने पुरुषों की ट्रिपल जंप इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अरपिंदर ने फाइनल में 16.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सोने का तमगा हासिल किया.

वह फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले प्रयास में फाउल कर बैठे. लेकिन दूसरी बार में उन्होंने 16.58 मीटर की छलांग लगाई. तीसरे प्रयास में अरपिंदर ने दमदार प्रदर्शन किया और 16.77 मीटर की दूरी तय की.

इस प्रयास के बाद हालांकि दो प्रयास बचे हुए थे लेकिन बाकी प्रतिस्पर्धियों की छलांग से लग गया था कि अरपिंदर स्वर्ण अपने नाम कर लेंगे. अगले प्रयास में उन्होंने 16.08 मीटर की छलांग लगाई. चौथे एवं पांचवें प्रयास में फाउल कर बैठे लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनकी 16.77 मीटर की छलांग से आगे नहीं निकल पाया.

अरपिंदर के गोल्ड के साथ पदक तालिका में भारत के मेडल की संख्या 53 हो गई है. इनमें 10 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 101 गोल्ड समेत 215 मेडल जीतने वाला चीन पहले पायदान पर बना हुआ है.

Asian Games 2018: 200 मीटर इवेंट में दुती चंद ने जीता सिल्वर

Asian Games 2018 (Table Tennis): मनिका-शरत की जोड़ी को सेमीफाइनल में मिली हार, ब्रॉन्ज से करना पड़ेगा संतोष

from sports https://ift.tt/2wwSB2v

No comments:

Post a Comment

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...