एशिया कप क्वालीफायर 2018 की शुरुआत हो चुकी है और 6 टीमों का ये टूर्नामेंट मलेशिया में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 29 अगस्त से हो रहा है और ये 6 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में मलेशिया, हॉन्गकॉन्ग, नेपाल, ओमान, सिंगापुर, यूएई की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों का इरादा इस टूर्नामेंट को जीतकर एशिया कप में जगह बनाने का होगा। आपको बता दें कि जो भी टीम इस क्वालीफायर को जीतेगा वो 14 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगा। एशिया कप 2018 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीमों को एशिया कप में सीधा प्रवेश मिला जबकि एक जगह के लिए बाकी के 6 देशों के बीच टक्कर हो रही है। आपको बता दें कि एशिया कप क्वालीफायर्स 2018 का लाइव टेलीकास्ट किसी भी चैनल पर नहीं होगा लेकिन कुछ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग एशिया क्रिकेट काउंसिल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है। (Also Read: एशिया कप 2018 का शेड्यूल जारी, 19 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला)from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2NwCTKT
No comments:
Post a Comment