जकार्ता: बेरोजगार और अनजान एथलीट मंजीत सिंह ने आज ट्रैक पर धूम मचायी तथा एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में प्रबल दावेदार हमवतन जिनसन जॉनसन को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस स्पर्धा में पहले दो स्थान हासिल किये। मंजीत को पदक का दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अनुभवी जॉनसन को पीछे छोड़कर एक मिनट 46.15 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता। केरल के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2wxdnxS
No comments:
Post a Comment