जकार्ता: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. सायना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 2-0 से मात दी.

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने 40 मिनट तक चले इस मुकाबले में रत्चानोक को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से मात देकर बाहर किया. पहले गेम की शुरुआत में 3-11 से पिछड़ने के बाद अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने शानदार वापसी करते हुए रत्चानोक को 17-16 से पीछे किया.

इसके बाद सायना ने रत्चानोक को ज्यादा मौके न देते हुए अपना खेल जारी रखा और पहला गेम 21-18 से जीत लिया. दूसरे गेम में सायना ने रत्चानोक पर दबाव बनाए रखना जारी रखा था. ऐसे में उन्होंने थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 8-5 की बढ़त ले ली थी. हालांकि, वर्ल्ड नम्बर-4 रत्चानोक ने वापसी की अच्छी कोशिश करते हुए स्कोर 7-8 किया.

वर्ल्ड नम्बर-10 सायना रत्चानोक को खुद पर हावी होने का मौका नहीं देना चाहती थीं और ऐसे में उन्होंने एक बार फिर थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 15-11 से बढ़त ले ली. इस बढ़त को बनाए रखते हुए लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

from sports https://ift.tt/2o91GK7
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IND vs ENG पांचवां टी20 मैच कितने बजे होगा शुरू? आज इस समय होगा टॉस
भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज आखिरी मुकाबला साउथैम्प्टन के स्टेडियम में 11 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरी...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment