जकार्ता। भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भी जारी रखा है। भारत की दो महिला खिलाड़ी और एक पुरुष खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ की कम से कम तीन कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। महिला एकल स्पर्धा में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया तो वहीं सौरभ घोषाल ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन हरमिंदर पाल सिंह संधू को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब अगर यह तीनों भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में हार भी जाते हैं तो कांस्य तो लेकर ही लौटेंगे। (Read also: Asian Games 2018 Day 7 India Schedule: यहां जानिए 7वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल)from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MxU5DC
No comments:
Post a Comment