<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली महिला धावक दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है. दुती ने इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था.</p> <p style="text-align: justify;">दुती ने 100 मीटर की रेस में 11.32 सेकेंड का समय निकाला था. वह 0.02 सेकेंड से गोल्ड मेडल से चूक गई थीं. 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड धारक दुती को ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "यह गर्व की बात है कि ओडिशा की खिलाड़ी ने 20 साल बाद देश का नाम रोशन किया है. 1998 के एशियाई खेलों में ओडिशा की खिलाड़ी रचिता पांडा मिस्त्री ने ब्रॉन्ज जीता था."</p> <p style="text-align: justify;">बयान के मुताबिक, उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता के कारण मुख्यमंत्री ने दुती को 1.5 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की है." राज्य का खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान है. ओडिशा नई हाई परफॉर्मेस रीजनल एथलेटिक्स अकादमी खोलने को पूरी तरह से तैयार है.</p>
from sports https://ift.tt/2NmVxF8
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड
तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment