Reality Of Sports: टी10 लीग को आईसीसी की आधिकारिक मंजूरी मिली, 23 नवंबर से खेला जाना है टूर्नामेंट

Tuesday, 7 August 2018

टी10 लीग को आईसीसी की आधिकारिक मंजूरी मिली, 23 नवंबर से खेला जाना है टूर्नामेंट

23 नवंबर से शारजाह में खेले जाने वाली टी10 लीग को आईसीसी ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है। पहली बार टी10 लीग का आयोजन पिछले साल हुआ था और इस लीग में भी दुनियाभर के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। पिछले साल ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली केरला किंग्स ने इस टूर्नामेंट को जीता था। इस मौके पर लीग के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा, 'आईसीसी की मंजूरी मिलने के बाद अब हमारे स्टेकहोल्डर्स, पार्टनर्स और खिलाड़ियों के विश्वास में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा इससे हमारे ऊपर जिम्मेदारी भी बढ़ेगी कि हम इस टूर्नामेंट को हर साल एक नये स्तर पर ले जाएं।'

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Mrk1wp

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...