Reality Of Sports: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल से जुवेंटस ने जिनोआ को हराया

Wednesday, 1 July 2020

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल से जुवेंटस ने जिनोआ को हराया

Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लंबी दूरी से किये गए शानदार गोल की मदद से जुवेंटस ने निचले दर्जे में खिसकने की कगार पर खड़ी जिनोआ को 3-1 से हरा दिया। रिकॉर्ड लगातार नौवां सीरि ए खिताब जीतने की कोशिश में जुटी जुवेंटस अब लाजियो से चार अंक आगे है। 

लाजियो ने तोरिनो को 2-1 से हराया। नपोली के हाथों इटालियन कप फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारने के बाद से जुवेंटस ने अपने सारे मैच जीते हैं।

कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल बहाल होने के बाद रोनाल्डो का यह पहला फील्ड गोल था। 

उन्होंने पिछले दो मैचों में पेनल्टी पर गोल किये । अब इस सत्र में सीरि ए के 25 मैचों में उनके 24 गोल हो गए हैं। 

More to follow...



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31xYmgA

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...