आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C5E3vH
साउथम्पटन: चेतेश्वर पुजारा ने अपने जज्बे और रणनीतिक बल्लेबाजी करने के कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करके शतकीय पारी खेली जिससे भारत मोईन अली के झटकों के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में बढ़त बनाने में सफल रहा। पुजारा ने नाबाद 132 रन बनाये जिसमें 16 चौके शामिल हैं। उनकी इस बेहतरीन पारी से भारत अपनी पहली पारी में 273 रन बनाकर 27 रन और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने में सफल रहा। अपनी पहली पारी में 246 रन बनाने वाले इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रन बनाये हैं और वह अभी भारत से 21 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय एलिस्टेयर कुक दो और कीटोन जेनिंग्स चार रन पर खेल रहे थे।
जकार्ता: भारत के मुक्केबाज अमित पंघल ने 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले अमित ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में उनका सामना उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव से होगा।
Live Update India Vs Japan Final 20 साल बाद फाइनल में पहुंचकर आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला हॉकी टीम अब से कुछ ही देर में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मैच में जापान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 36 साल लंबे खिताब के इंतजार को खत्म करने के लिये बेताब होगी। भारतीय टीम ने कल चीन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज कर 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला टीम ने अंतिम बार फाइनल में 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में जगह बनायी थी और कोरिया से हारकर उप विजेता रही थी। इस लक्ष्य को पहले ही हासिल कर चुकी टीम का अगला लक्ष्य 36 साल के बाद स्वर्ण पदक हासिल करना है। भारतीय महिला हाकी टीम ने एकमात्र एशियाड स्वर्ण 1982 में हासिल किया था।
जकार्ता: भारतीय खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने 18वें एशियाई खेलों में 13वें दिन शुक्रवार को ओपन लासेर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने इस स्पर्धा में कुल 62 अंक और 50 नेट अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जकार्ता: 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हांगकांग ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से शिकस्त दी।
जकार्ता: श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। इस स्पर्धा में श्वेता और वर्षा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इस जीत के बाद इन्होंने कहा कि अब अगला लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतना है।
जकार्ता: भारत के अशोक ठक्कर और के.सी. गणपति ने 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को सेलिंग की पुरुषों की 49ईआर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। अशोक और गणपति की जोड़ी ने कुल 53 का स्कोर कर पदक अपने नाम किया।
जकार्ता: भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, साथियान गनाशेखरन और अचंता शरथ कमल को 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को अपनी-अपनी स्पर्धाओं के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा। साथियान, मनिका और शरथ की हार के साथ ही टेबल टेनिस की एकल स्पर्धाओं में भारत के लिए पदक की उम्मीद भी खत्म हो गई है।
ENG 246 IND 19/0 (4.0 Ovs) भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैट के पहले गेंदबाजों के कमाल के बाद अब दूसरे दिन बल्लेबाजों के धमाल की बारी है। पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 246 रनों पर समेट दी थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए थे और भारत अभी भी इंग्लैंड से 227 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक के एस राहुल (11) और शिखर धवन (3) रन पर नाबाद थे।
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शनिवार को जब भारतीय टीम का चयन होगा तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार और टीम के मध्यक्रम पर फोकस रहेगा। भारतीय टीम ढाई महीने इंग्लैंड में रहने के बाद कोई टूर्नामेंट खेलेगी जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना कम ही है। भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है। कोहली कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं और अगले तीन महीने में छह टेस्ट और खेलने हैं जिनमें दो वेस्टइंडीज और चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शामिल है। चयनकर्ताओं को कोहली के कार्यभार को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।
इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय तीरंदाज अमन सैनी का शुक्रवार को उनके घर नांगलोई में जोरदार स्वागत हुआ। 21 वर्षीय अमन ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था और पदार्पण के साथ ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया।
नयी दिल्ली: डीडीसीए लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) बदर दुरेज अहमद ने ‘अनुशासन और गलत आचरण’ के आरोपों पर सचिव विनोद तिहाड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पता चला है कि न्यायाधीश अहमद ने इन आरोपों का जवाब देने के लिये तिहाड़ा को 15 दिन का समय दिया है। डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरूवार को कहा, ‘‘हां, तिहाड़ा को हमारी शिकायत के आधार पर लोकपाल ने कारण बताओ नोटिस दिया है।
साउथम्पटन: जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज इंग्लैंड को पहली पारी में 246 रन पर आउट करके बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिये। इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर पाये। हरफनमौला मोईन अली और सैम कुरेन के बीच सातवें विकेट के लिये 81 रन की साझेदारी नहीं हुई होती तो मेजबान टीम का स्कोर इससे भी खराब रहता।
दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन की क्रिकेट कमेटी और सेलेक्टर्स ने 2018-19 क्रिकेट सीजन के लिए अपनी सिफारिशें दी हैं। पहले रजत भाटिया को पुरुष टीम का सेलेक्टर बनाया गया था लेकिन उन्होंने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की, जिसके चलते उनकी जगह मोहन चतुर्वेदी को पुरुष टीम का सेलेक्टर बनाया गया है। 47 साल के चतुर्वेदी ने दिल्ली के लिए 37 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।
बेंगलुरू: आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। कर्स्टन पूर्व कोच डेनियल विटोरी का स्थान लेंगे। कर्स्टन ने भारत को 2011 में विश्व कप का खिताब दिलाया था। कर्स्टन पिछले सीजन में बेंगलोर के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच के रूप में मौजूद थे। बेंगलोर का मुख्य कोच बनने पर कर्स्टन ने कहा, "मुझे पिछले सीजन में विटोरी के साथ बेंगलोर टीम में काम करने का मौका मिला था जिसका मैंने काफी लुत्फ उठाया था। मैं बेंगलोर के साथ अपना सफर जारी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"
जकार्ता: भारत की एशियाई चैंपियन चित्रा उन्नीकृष्णनन ने एशियाई खेलों की महिला 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। चित्रा ने मौजूदा सत्र में एशिया में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है लेकिन उन्हें चार मिनट 12.56 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
जकार्ता: गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पूनिया ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। 35 साल की सीमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया। सीमा ने अपने पहले प्रयास में 58.51 मीटर की दूरी फेंकी, लेकिन दूसरा प्रयास में उनका फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 61.28 मीटर की दूरी फेंकी जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा।
जकार्ता: भारत ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन बुधवार को पुरषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा की शुरुआत कुन्हु ने की थी वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और चौथे से पांचवें तक आ गए थे। उन्होंन बेटन धरुण को दीष। धरूण ने कोशिश बहुत की लेकिन वह ज्यादा आगे नहीं आ पाए, लेकिन जैसे ही बेटन अनस के हाथ में आई। इस फर्राटा धावक ने बिजली सी तेजी दिखाते हुए तीन धावकों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया।
जकार्ता: भारत ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला। यह एथलेटिक्स में इस एशियाई खेलों का भारत का नौवां और कुल 13वां स्वर्ण है।
जकार्ता। भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।
जकार्ता: मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को 18वें एशियाई खेलों में पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा। इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली हेप्टाथलान खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन को 10 लाख रुपये का ईनाम और नौकरी देने की घोषणा की है। स्वप्ना एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स संघ के सचिव कमल मित्रा ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री के आदेश पर कोलकाता से यहां सुबह आया। वह स्वप्ना की मां से बात करना चाहती थीं। उनकी काफी लंबी बात चली। हम सरकार के तौर पर उनको जो मदद चाहिए वो करेंगे।"
जकार्ता: 20 साल बाद फाइनल में पहुंचकर आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला हॉकी टीम कल एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मैच में जापान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 36 साल लंबे खिताब के इंतजार को खत्म करने के लिये बेताब होगी। भारतीय टीम ने कल चीन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज कर 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला टीम ने अंतिम बार फाइनल में 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में जगह बनायी थी और कोरिया से हारकर उप विजेता रही थी। इस लक्ष्य को पहले ही हासिल कर चुकी टीम का अगला लक्ष्य 36 साल के बाद स्वर्ण पदक हासिल करना है। भारतीय महिला हाकी टीम ने एकमात्र एशियाड स्वर्ण 1982 में हासिल किया था।
जकार्ता: एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ियों के लिये पुरस्कार राशि घोषित करने के मामले में राज्य सरकार की चुप्पी से गोला फेंक के स्वर्ण पदक विजेता तेजिंदरपाल सिंह तूर ‘हैरान’ हैं। मोगा के 23 वर्षीय तूर ने जकार्ता में 20.75 मीटर तक गोला फेंककर एशियाई खेलों के नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
नई दिल्ली: उभरती हुई फर्राटा धावक हिमा दास ने इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे एशियाई खेलों की महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में किए गए फाउल के लिए 'ज्यादा दबाव' को जिम्मेदार ठहराया है। हिमा ने एशियाई खेलों में मंगलवार को चार गुणा 400 मीटर मिक्स टीम इवेंट में मोहम्मद अनस, राजीव अरोकिया, एम.आर. पूरवाम्मा के साथ मिलकर रजत पदक जीता था, लेकिन इससे पहले 200 मीटर के सेमीफाइनल में हिमा फाउल कर बैठी थीं और रेस शुरू होने से पहले ही बाहर हो गई थीं।
न्यूयॉर्क। अमेरिकी की दो दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने अमेरिकी ओपन के अपने-अपने दूसरे दौर के मुकाबलों में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों तीसरे दौर में आमने-सामने होंगी। यह 30वीं बार है, जब एक बार फिर दोनों बहनों को एक-दूसरे को टेनिस कोर्ट पर टक्कर देते देखा जाएगा।
न्यूयार्क। एलाइज कार्नेट का गर्मी की वजह से यूएस ओपन के पहले दौर के मैच के दौरान कोर्ट पर ही अपनी शर्ट बदलने की घटना पर नया विवाद पैदा हो गया है और यूएस टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) का मानना है कि चेयर अंपायर का इस फ्रांसीसी खिलाड़ी को चेतावनी देना गलत था। बहुत तेज गर्मी के कारण दस मिनट तक कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे ही ब्रेक के दौरान कार्नेट ने पसीने से तर अपनी शर्ट बदल दी थी।
तुरिन। जुवेंतस फुटबॉल क्लब के पूर्व प्रमुख लुसियानो मोगी ने कहा कि अगर वह अपने पद पर अब भी कार्यरत होते, तो कभी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ करार नहीं करते। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, लुसियानो ने कहा कि वह कभी भी इतनी अधिक राशि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो पर खर्च नहीं करते।Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉ...