Reality Of Sports: महिला हॉकी विश्व कप में 'करो या मरो' के मुकाबले में इटली से भिड़ेगा भारत

Monday, 30 July 2018

महिला हॉकी विश्व कप में 'करो या मरो' के मुकाबले में इटली से भिड़ेगा भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी का कहना है कि अगर उनकी टीम को हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है, तो सभी खिलाड़ियों को इटली के खिलाफ प्लेऑफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम का सामना प्लेऑफ में 31 जुलाई को इटली से होने वाला है। इस मैच में जीत हासिल कर ही टीम अंतिम-8 में प्रवेश कर पाएगी। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था, वहीं आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिका को ड्रॉ पर रोकते हुए भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और इस कारण वह प्लेऑफ में स्थान हासिल कर सकी। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2AyiKT1

No comments:

Post a Comment

लाहौर वर्सेस हैदराबाद मैच में पाकिस्तान की पिटी भद्द, जर्सी का उतरा रंग, बॉल भी हो गया पिंक

PSL 2026 Ball Colour Changed: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच ...