नई दिल्लीः नेमार का एक वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में नेमार स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने फुटबॉल विश्वकप में फाउल का शिकार होने पर 'ओवररिएक्ट' किया था. फीफा वर्ल्ड कप से ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने अपनी ओवर रिएक्ट करने के बारे में कोई भी बात नहीं की थी. मगर इस वीडियो के जरिए से वर्ल्ड कप खत्म होने के एक महीने के भीतर ही नेमार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

नेमार फुटबॉल विश्वकप के दौरान कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर प्रतिक्रियाएं देने के लिए काफी ट्रोल हुए थे. नेमार अक्सर मैदान पर नौटंकी करते और लड़ते-झगड़ते देखे जाते हैं. नेमार इससे पहले कभी इस बात को स्वीकार नहीं करते थे. लेकिन हाल ही में आए इस वीडियो में ना सिर्फ अपनी इन हरकतों के बारें में बात कर रहे हैं बल्कि अपनी गलती भी स्वीकार कर रहे हैं. ये वीडियो एक स्पॉन्सर के विज्ञापन के लिए बनाया गया है.

इस वीडियो में नेमार बोलते हुए नजर आ रहे हैं - 'आपको लगता है कि मैं कभी कभी ओवररिएक्ट करता हूं, हां कभी कभी मैं ओवररिएक्ट करता हूं.मैं कभी कभी बहुत बिगड़ा हुआ बर्ताव करता हूं, इसलिए नहीं क्योंकि मैं कोई बिगड़ैल बच्चा हूं बल्कि इसलिए क्योंकि अभी भी मुझे तनाव झेलना नहीं आता'.

'मेरे भीतर अभी भी एक बच्चा है जिसे जिंदा रखने के लिए मैं लड़ता भिड़ता रहता हूं.अपनी आलोचना को स्वीकार करने में मुझे वक्त लगा. खुद को शीशे में देखने और बदलने में मुझे वक्त लगा.मैं गिरा, मगर जो गिरता है वही खड़ा भी हो पाता है. आप या तो मुझ पर पत्थर फेंक सकते हैं या मेरी मदद कर सकते हैं'.

from sports https://ift.tt/2K6CSem
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर बजेगी शहनाई, 24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे
भारतीय टीम के स्टार पेसर आकाशदीप बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों के कई ...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment