Reality Of Sports: इंग्लैंड की मुश्किल चुनौती से निपटने के लिए तैयार: अजिंक्य रहाणे

Monday, 30 July 2018

इंग्लैंड की मुश्किल चुनौती से निपटने के लिए तैयार: अजिंक्य रहाणे

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में बहुत कम दिनों का समय बाकी रह गया है। 1 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। टीम पूरी तरह से तैयार है और खुद को साबित करना चाहती है। रहाणे ने कहा, 'हम खेलना चाहते हैं। मुझे विदेशों में अच्छा करने की चुनौती पसंद है। इंग्लैंड में गेंद स्विंग होती है और यहां भी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की तरह खेलना मुश्किल है। लेकिन मुझे ये चुनौती पसंद है। जैसा कि मैं हमेसा कहता हूं, मैं मैच दर मैच अपनी रणनीति बनाता हूं। इंग्लैंड में भी मैं हर मैच के साथ रणनीति बनाऊंगा। मैं एक समय पर सिर्फ एक ही मैच पर ध्यान दूंगा।' (Also Read: अपनी ही टीम पर माइकल वॉन का बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड में इतना दम नहीं कि सीरीज के हर मैच जीत सके)

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2mUQjVz

No comments:

Post a Comment

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

Prithvi Shaw: IPL 2026 में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे। शॉ अब इस सीजन वापसी ...