<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली: </strong>यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एथलीट हिमा दास के कोच निपोन दास ने अपने बचाव में सफाई दी है. निपोन दास का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है. उन्होंने कुछ नहीं किया है. कोच निपोन दास ने एक ऑडियो मैसेज में ये बात कही है. निपोन इस ऑडियो में कह रहे हैं कि, 'मुझ पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोप झूठे हैं. मेरे ऊपर ये आरोप लगाने वाली ये महिला खिलाड़ी मेरे पास कोचिंग के लिए आती रही. अगर मैं दोषी पाया गया तो मुझे सजा मिलनी चाहिए लेकिन अगर मेरे ऊपर लगाए इल्जाम फर्जी निकले तो उस महिला खिलाड़ी को सजा मिलनी चाहिए.'</p> <p style="text-align: justify;">दरअसल 22 जून को एक महिला खिलाड़ी ने कोच निपोन दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. खिलाड़ी का आरोप है कि कोच निपोन ने गुवाहाटी के सारुसजाई स्टेडियम में ट्रेनिंग के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया. कोच निपोन दास हाल ही में आईएएएफ के वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली हिमा दास के कोच हैं. हिमा ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय हैं.</p> <p style="text-align: justify;">इस ऑडियो मैसेज में निपोन आगे कहते हैं, 'मैं दोषी नहीं हूं. आप मेरे बाकी स्टूडेंट्स से पूछ सकते हैं. पुलिस ने मुझसे इस मामले में सहयोग करने को कहा है और मैं वही कर रहा हूं. इन्क्वाइरी अभी चल रही है'.</p>
from sports https://ift.tt/2K9CL1z
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में जमकर हुआ ड्रामा, नाहिद राणे ने कप्तान के साथ की बदतमीजी
Nahid Rana Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंद...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment