Reality Of Sports: अनुज रावत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे में हराया

Monday, 30 July 2018

अनुज रावत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे में हराया

कोलंबो: अनुज रावत (50) के अर्धशतक के दम पर इंडिया-19 टीम ने सोमवार को पी.सारा.ओवल मैदान पर खेले गए पहले यूथ वनडे मैच में श्रीलंका अंडर-19 टीम को छह विकेट से हरा दिया। इंडिया अंडर-19 टीम के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका अंडर-19 को 38.4 ओवरों में 143 रनों पर ढेर कर दिया। अनुज के 50 रन की बदौलत मेहमान टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 37.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। अनुज ने 45 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके लगाए। अनुज ने सूझ-बूझ भरी पारी खेली और टीम को संकट में नहीं जाने दिया। टीम ने 54 के कुल स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। 25 के कुल स्कोर पर पवन शाह (12) पवेलियन लौट लिए तो वहीं दूसरा विकेट यशस्वी जयसवाल (15) के रूप में गिरा। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2AnYZx1

No comments:

Post a Comment

स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर किया बड़ा कारनामा

स्मृति मंधाना ने WPL 2026 के फाइनल में मात्र 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे अब WPL के फाइनल ...