Reality Of Sports: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का 'लकी चार्म' दिलाएगा जीत, साल 2007 में भी था टीम में

Monday, 30 July 2018

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का 'लकी चार्म' दिलाएगा जीत, साल 2007 में भी था टीम में

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 1 अग्सत से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर का माना जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये सीरीज काफी कड़ी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार भारतीय टीम को जीत दिलाएगा टीम का 'लकी चार्म'। भारतीय टीम का ये लकी चार्म साल 2007 में भी टीम के साथ था। इसके अलावा इसने उस सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। उस सीरीज में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगूली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्षमण, एम एस धोनी जैसे सितारे थे। इसके बावजूद इस खिलाड़ी ने सभी दिग्गजों को पछाड़कर सबसे ज्यादा रन बनाए थे और भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। आपकी उत्सुकता को और ज्यादा ना बढ़ाते हुए हम आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी आखिर है कौन? इस खिलाड़ी का नाम है दिनेश कार्तिक। कार्तिक साल 2007 में भी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे और उस दौरे पर भारतीय टीम को जीत मिली थी।  (इंग्लैंड दौरे का हर ऐक्शन पढ़ें)

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2OuwD7F

No comments:

Post a Comment

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल, लगातार छठा मुकाबला जीता

FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने पहले ओमान को 10-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इसके...