निझनी नोवोगोरोड: पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में गोल न होने के कारण मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां क्रोएशिया के तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे, डेनमार्क के लिए केवल दो खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए. डेनमार्क ने मैच में की दमदार शुरुआत  क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिक ने तीन शानदार बचाव किए जबकि डेनमार्क के कैस्पर श्माइकल केवल दो बार ही गेंद को गोल में जाने से रोक पाए. डेनमार्क ने मैच में दमदार शुरुआत की और पहले मिनट में ही बढ़त बना ली. डेकमार्क के डिफेंडर जोनास नुडसेन ने दाईं छोर से बॉक्स में थ्रो दिया जिस पर गोल दागकर मैथियास जोग्रेनसन ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी. डेनमार्क की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी. चौथे मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और स्टार स्ट्राइकर मारियो मांजुकिक ने बॉक्स के अंदर मिले क्रॉस पर शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी. दूसरे हाफ में देखने को मिली दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर  क्रोएशिया को बराबरी का गोल दागने के बाद 11वें मिनट में डेनमार्क के बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली लेकिन इवान पेरीसिक गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. पेरीसिक को 29वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाने का एक और मौका मिला लेकिन वह चूक गए. पहले हाफ के अंतिम क्षणों में एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले मिडफील्डर इवान रेकिटिक ने बॉक्स के बाहर से गोल करने का प्रयास किया. हालांकि, वह श्माइकल को भेद नहीं पाए. दूसरे हाफ में दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले 20 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया जिससे मैच की रफ्तार धीमी हुई और कोई भी टीम बढ़त नहीं बना पाई. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा मैच के 77वें मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और रियल मेड्रिड से खलने वाले करिश्माई मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने बॉक्स के पास से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन वह गेंद पर सही नियंत्रण नहीं बना पाए. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा और मैच अतिरिक्त समय में गया जहां डेनमार्क का दबदबा देखने को मिला. हालांकि, 117वें मिनट में जोग्रेनसन ने बॉक्स में फारवर्ड एंटे रेबिक को गिरा दिया जिसके कारण क्रोशिया को पेनाल्टी मिली. कप्तान लुका मोड्रिक ने अपने दाईं ओर शॉट मारा जिस पर श्माइकल ने बेहतरीन बचाव किया और मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया. शनिवार को मेजबान रूस से भिड़ेगी क्रोएशिया  शूटआउट में क्रोएशिया के लिए एंद्रेज करामारिक, मोड्रिक और रेकिटिक ने गोल किए जबकि मिशेल क्रोन-डेली और सिमोन काएर डेनमार्क के लिए गोल दागने में कामयाब रहे. डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिकसन, लासे शोने और जोग्रेनसन गोल करने से चूक गए. मिलान बाडेल्ज और जोसिप पीवारिक डेनमार्क के गोलकीपर को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए. क्रोएशिया क्वार्टर फइनल में शनिवार को मेजबान रूस से भिड़ेगी.
from sports https://ift.tt/2KAbbLU
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें Live
भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार को महामुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी क्र...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment