निझनी नोवोगोरोड: पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में गोल न होने के कारण मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां क्रोएशिया के तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे, डेनमार्क के लिए केवल दो खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए। क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिक ने तीन शानदार बचाव किए जबकि डेनमार्क के कैस्पर श्माइकल केवल दो बार ही गेंद को गोल में जाने से रोक पाए। (चैम्पियंस ट्रॉफी 2018: भारत को दूसरी बार फाइनल में हराकर ऑस्ट्रेलिया 15वीं बार बना चैंपियन )from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MHC959
No comments:
Post a Comment