नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अपने इंग्लैंड दौरे का आगाज टी20 मैच से कर रही है. आयरलैंड को दो टी20 मैचों में हराने के बाद विराट कोहली की टीम बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरेगी. घायल सीमर जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को बुलाया गया है. चार साल पहले टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली की तकनीक पर भी सवाल उठे थे.

इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेलेगा भारत

भारत का इंग्लैंड में ये लंबा दौरा है. इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. तीन जुलाई से शुरू हो रही सीरीज 11 सितंबर तक चलेगी. पहले टी20 से पहले दोनों टीमें चोटिल खिलाड़ियों से परेशान दिख रही हैं. टीम इंडिया के लिए दिक्कतें ज्यादा हैं. जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर घायल हैं.

टी-20 सीरीज से हो चुके हैं बुमराह

बुमराह के बारे में कहा जा रहा है कि वो टी-20 सीरीज से तो बाहर हो ही चुके हैं, आशंका है कि वो शायद वनडे सीरीज भी ना खेल पाएं. बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक शॉट रोकते हुए चोट लगी थी. उनके अंगूठे में फ्रेक्चर है. वॉशिंगटन सुंदर को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के पहले नेट्स के दौरान दाहिने पैर की एड़ी में चोट लगी थी.

ऑल राउंडर दीपक चाहर को मिला मौका

जसप्रीत बुमराह की जगह ऑल राउंडर दीपक चाहर को बुलाया गया है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर की जगह टी20 में क्रुनाल पांड्या और वनडे में अक्षर पटेल लेंगे. खास बात ये है कि ये दोनों ही प्लेयर इन दिनों भारत की ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं. यह टीम यहां इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों ही प्लेयर्स ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है.

रात 10 बजे शुरु होगा मुकाबला

चाहर ने इस सीरीज के तीन वनडे मैचों में कुल सात विकेट लिए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए भी दिक्कतें कम नहीं हैं. टी20 में उसके स्टार बॉलर टॉम कुरैन टीम के साथ नहीं होंगे. बताया गया है कि कुरैन के दाहिने कंधे में चोट है. इंग्लैंड ने उनकी जगह डेविड मालन को टीम में शामिल किया है. 30 साल के मालन मिडल ऑर्डर बैट्समैन हैं और इंग्लैंड के लिए पांच टी-20 खेल चुके हैं. मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 10 बजे शुरु होगा.

from sports https://ift.tt/2Nl6Pdy
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर
भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment