रोस्तोव ओन डॉन (रूस): मिडफील्डर नासेर चैडली द्वारा इंजुरी टाइम (94वें मिनट) में किए गए गोल की बदौलत बेल्जियम ने सोमवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। चैडली के अलावा बेल्जियम के लिए जान वर्टोंगन (69वें मिनट) और मारोआन फेलानी (74वें मिनट) ने गोल किए। जापान के लिए गेंकी हारागुची (48वें मिनट) और ताकाशी इनुइ (52वें मिनट) ने गोल दागे।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Nh9fJY
No comments:
Post a Comment