इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि भारत के खिलाफ एक अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें और जेम्स एंडरसन को रोटेट किया जाएगा ताकि सीरीज के दौरान वो अपनी फिटनेस और थकान पर काबू रख सकें। ब्रॉड ने कहा, ‘‘ये टॉस, पिचों और कार्यभार पर निर्भर करेगा। यदि 250 ओवरों के दो टेस्ट हो गए तो ये सोचना मुश्किल है कि सभी तेज गेंदबाज छह सप्ताह में पांचों टेस्ट खेलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब पिच सपाट हो और स्पिनर काफी काम कर रहे हों तो आपको इतनी गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती। लेकिन जब गेंद रिवर्स स्विंग ले रही हो और पिच हरी भरी हो तो कई बार आपका काम कई गुना बढ़ जाता है।’’ उन्होंने ये भी कहा कि टीम प्रबंधन पहले ही सूचित कर चुका है कि तेज गेंदबाजों का रोटेशन किया जाएगा। ब्रॉड ने कहा, ‘‘पहले ही इस पर चर्चा हो चुकी है कि किसी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़े तो दुखी होने की जरूरत नहीं है। ये कोई निजी हमला या बाहर करना नहीं है बल्कि प्रबंधन ये सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी को बराबर मौका मिले।’’ (Also Read: विराट कोहली को लेकर कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बताया इंग्लैंड में क्या करेंगे कोहली?)from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Otz8qL
No comments:
Post a Comment