फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान रूस का सामना फिश्ट स्टेडियम में क्रोएशिया से होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली रूस की टीम क्रोएशिया के खिलाफ अपनी आक्रमकता के बल पर जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी तरफ क्रोएशिया की कोशिश 20 साल बाद एक बार फिर सेमीफाइनल में कदम रखने की होगी। रूस ने ग्रुप चरण में तीन में से दो मैच जीतकर छह अंकों के साथ अंतिम-16 में प्रवेश किया जहां उसने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। रूस को एक बार फिर अपने दो स्टार खिलाड़ियों अर्टेम ज्यूबा और डेनिस चेरिशेव से काफी उम्मीदें होंगी जो टूर्नामेंट में अब तक तीन-तीन गोल दाग चुके हैं।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KE9mBQ
No comments:
Post a Comment