Reality Of Sports: फीफा विश्व कप 2018: सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड के सामने होगी स्वीडन की चुनौती

Saturday, 7 July 2018

फीफा विश्व कप 2018: सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड के सामने होगी स्वीडन की चुनौती

फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के तीसरे क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड समारा एरिना में स्वीडन से भिड़ेगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगा। इतिहास रचने का मौका स्वीडन के पास भी होगा क्योंकि दोनों में से जो भी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वो सालों से चले आ रहे अंतिम-4 में न जाने के अपने सूखे को खत्म करेगी। स्वीडन ने 1994 के बाद से कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई है। 1994 में स्वीडन को तीसरा स्थान मिला था। इंग्लैंड 1990 में इटली में खेले गए विश्व कप में चौथे स्थान पर रहा था लेकिन इसके बाद वह कभी सेमीफाइनल में कदम नहीं रख सका। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश बरसों से जारी कमी को पूरा करने की होगी।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MVt7kN

No comments:

Post a Comment

पहले वनडे में जीत के बाद गदगद हुए कप्तान शुभमन गिल, कहा - 320 रनों का भी टारगेट चेज करने के लिए तैयार थे हम

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का भारतीय टीम ने काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले गए प...