Reality Of Sports: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: आईसीसी ने 1000वें टेस्ट पर इंग्लैंड को बधाई दी

Monday, 30 July 2018

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: आईसीसी ने 1000वें टेस्ट पर इंग्लैंड को बधाई दी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को बधाई दी है जिसकी पुरुष टीम बुधवार से एजबेस्टन में भारत के खिलाफ 1000वां टेस्ट खेलने की तैयारी कर रही है। इंग्लैंड ने अब तक जो 999 पुरुष टेस्ट खेले हैं उनमें से 357 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 297 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान 345 मैच ड्रॉ रहे। टीम ने अपना पहला टेस्ट मार्च 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड ने एजबेस्टन में अपना पहला टेस्ट मई 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और तब से टीम यहां 50 टेस्ट खेल चुकी है जिसमें से 27 में उसे जीत और आठ में हार मिली जबकि 15 मैच ड्रॉ रहे। आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा, ‘‘क्रिकेट परिवार की ओर से मैं इंग्लैंड को उसके 1000वें पुरुष टेस्ट के लिए बधाई देना चाहता हूं जो इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली टीम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इंग्लैंड को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो ऐसे खिलाड़ी और प्रदर्शन देंगे जो टेस्ट क्रिकेट के समर्थकों को प्रेरित करेगा जो खेल का सबसे पुराना और कड़ा प्रारूप है।’’ (इंग्लैंड दौरे का हर ऐक्शन पढ़ें)

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2OvsVdA

No comments:

Post a Comment

IND vs AFG: गुरनूर-हर्ष ने डेब्यू मैच में मिलकर रचा इतिहास, 3-3 विकेट लेकर बने स्पेशल लिस्ट का हिस्सा

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की तरफ से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने क...