फुटबाल वर्ल्ड कप का खुमार वैसे तो पूरे दुनिया पर छाया हुआ है लेकिन दीवानगी की आलम ऐसा भी है कि एक भारतीय फैन साइकिल से विश्व कप के मैचों का लुत्फ उठाने रूस पहुंच गया. यह फैन अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मिलने के सपने को पूरा करने के लिए रूस की धरती पर पहुंचा है,

क्लिफिन फ्रांसिस (28 साल) केरल से 23 फरवरी को दुबई गए और वहां से साइकिल खरीद कर ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित बंदरगाह बंदर अब्बास शहर पहुंचे और यहां से उन्होंने रूस के लिए साइकिल यात्रा शुरू की.

रूस के तामबोव पहुंचे फ्रांसिस ने कहा , ''मैं बहुत खुश हुं. इस यात्रा में चार महीने लग गये.'' फ्रांसिस ने बताया कि उन्होंने 26 जून को फ्रांस और डेनमार्क के बीच होने वाले मैच का टिकट खरीदा है जिसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है फ्रांसिस

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर फ्रांसिस कहा कि इस यात्रा के दौरान उनका अनुभव उन्हें अच्छा और बुरा दोनों तरह का रहा. उन्होंने कहा, ''हर दिन आप नये लोगों से मिलते हैं, नई दुनिया देखते है, नई संस्कृति को महसूस करते हैं.''

फ्रांसिस ने बताया कि वीजा सहित दूसरे कागजात पूरे होने के बाद भी उन्हें अजरबेजान की से होते हुए जार्जिया जाने के अनुमति नहीं मिली जिससे उन्हें दूसरा रास्ता अपनाना पड़ा.

उन्होंने कहा, ''उनका व्यवहार मुझे बुरा लगा क्योंकि जर्मनी के साइकिल चालकों को जाने दिया गया. लेकिन ऐसा भी समय था जब मुझे लोगों का साथ मिला. कई लोगों ने मुझे अपने घर में रहने दिया और खाना भी खिलाया.''

मेसी से मिलना है सपना

फ्रांसिस ने कहा कि फुटबाल हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है और विश्व कप का मैच देखना लंबे समय से उनका सपना रहा है. फ्रांसिस के चाचा साजी ने कोच्चि से बताया कि बी . टेक की डिग्री लेने के बाद फ्रांसिस ने इंफोपार्क में कुछ समय के लिए काम किया फिर उसने एक कोचिंग स्कूल में गणित के टीचर के तौर पर पढाने का काम किया. अपने सपने को पूरा करने के लिए वह हमेशा कड़ी मेहनत करता है और कभी छुट्टी नहीं लेता था. रिश्तेदारों ने भी उसकी आर्थिक मदद की है.

फ्रांसिस ने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान उसने अपना जन्मदिन ईरान के मेमेह में स्थानीय लोगों के साथ मनाया जो वह कभी नहीं भूलेगा. उन्होंने बताया कि वहां के लोग राज कपूर, अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे भारतीय फिल्मी सितारों के बड़े प्रशंसक है तो वहीं युवा सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्रशंसक हैं. फ्रांसिस को उम्मीद है कि वह 21 जून को मास्को पहुंच जाएगा और मेसी से मिलने का उसका सपना पूरा होगा.

from sports https://ift.tt/2yn1sXQ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विल जैक्स ने गेंदबाजी में किया कमाल, 5 विकेट लेकर पहले वनडे में श्रीलंका को थमाई करारी हार
इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 89 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जान...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment