Reality Of Sports: जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

Saturday, 30 June 2018

जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है और टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है और इस कारण अब वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि क्या वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या फिर नहीं। माना जा रहा है कि वनडे सीरीज तक शायद उनकी चोट ठीक हो जाए और वो भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएं। लेकिन अभी ये ही कहा जा रहा है कि वो टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KoxRCE

No comments:

Post a Comment

2 ओवर में 9 रन और 3 विकेट, टीम के 9 बल्लेबाज हुए सिंगल डिजिट स्कोर में आउट

दिल्ली प्रीमियर लीग के 12वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 38 रनों से मात दी। बारिश की वजह से ये मैच 10-10...