Reality Of Sports: Funny वीडियोः विराट ने उतारी शिखर धवन की नकल, प्रैक्टिस सेशन में लिए जमकर मजे

Friday, 29 June 2018

Funny वीडियोः विराट ने उतारी शिखर धवन की नकल, प्रैक्टिस सेशन में लिए जमकर मजे

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच से पहले इंडियन प्लेयर्स ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और जमकर पसीना भी बहाया। हालांकि इस दौरान प्लेयर्स खासकर कप्तान विराट कोहली जमकर मस्ती के मूड में नजर आए। नेट सेशन के दौरान उन्होंने टीम में अपने साथी और दोस्त शिखर धवन की बैटिंग स्टाइल की हूबहू नकल करके दिखाई। हाल ही में टीम के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट नकल उतारते नजर आ रहे हैं। विराट ने ना केवल धवन के शॉट को कॉपी किया बल्कि उन्हीं की तरह हवा में स्ट्रोक और प्लेट लगाकर भी दिखाया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tMvLSf

No comments:

Post a Comment

जेक वेदराल्ड ने अपने शहर में टेस्ट खेलने के साथ ही बनाया खास रिकॉर्ड, लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने खोए 4 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के जेक वेदराल्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में अपने घरेलू मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया। हालांकि, जेक बड़ी पारी न...