Reality Of Sports: विश्व कप: बेल्जियम का मुकाबला इंग्लैंड से थोड़ी देर में, इस बार सबसे ज्यादा गोल करने वाले हैरी केन पर नजर

Thursday, 28 June 2018

विश्व कप: बेल्जियम का मुकाबला इंग्लैंड से थोड़ी देर में, इस बार सबसे ज्यादा गोल करने वाले हैरी केन पर नजर

विश्व कप में ग्रुप दौर के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना बेल्जियम से थोड़ी देर में होगा। ग्रुप जी में इंग्लैंड पहले पायदान पर और बेल्जियम दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें पहले ही आखिरी 16 में अपना स्थान बना चुकी है। इस मुकाबले से ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने इस विश्व कप में एक हैट्रिक सहित पांच गोल किए हैं। इंग्लैंड की टीम उनसे एक और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी होगी। वहीं, बेल्जियम के रोमोलू लुकाकू ने भी 4 गोल किए हैं। वे विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tJ83Go

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...