Reality Of Sports: फीफा विश्व कप 2018: दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे से होगा पुर्तगाल का सामना

Saturday, 30 June 2018

फीफा विश्व कप 2018: दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे से होगा पुर्तगाल का सामना

फीफा विश्व कप का 21वां संस्करण धीरे-धीरे अपने असल रंग में आ रहा है। ग्रुप दौर खत्म हो चुका है और शनिवार से नॉकआउट दौर शुरू हो रहा है और अंतिम-16 के मैच में फिश्ट स्टेडियम में पुर्तगाल का सामना दो बार की विश्व विजेता उरुग्वे से होगा। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से अब किसी भी टीम को दोबारा मौका नहीं मिलने वाला है। एक हार और विश्व विजेता बनने का सफर खत्म। ऐसे में हर टीम कदम फूंक-फूंक कर रखेगी और अपनी रणनीति पर पूरी मशक्कत करेगी। पुर्तगाल और उरुग्वे भी जानती हैं कि अब सिर्फ जीत ही उन्हें विश्व कप की रेस में बनाए रख सकती है। विश्व कप में पहली बार है, जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हो रही हैं। वैसे कुल तीन बार ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2IEIpb4

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉ...