टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए प्रदर्शन के साथ-साथ अब खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट में पास होना भी बेहद जरूरी हो गया है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी अपने बयान में इस बात पर जोर दिया। रवि शास्त्री ने कहा, 'यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है। ये टेस्ट टीम में जगह बनाने का जरिया है। अगर खिलाड़ी इसे पास करते हैं तो वो भारतीय टीम में खेल सकते हैं लेकिन अगर वो इसमें फेल होते हैं तो उनके लिए टीम इंडिया में कोई जगह नहीं है। विराट कोहली खुद दूसरों के सामने उदाहरण पेश कर रहे हैं। और मेरा मानना है जब कोहली ऐसा कर सकते हैं तो फिर बाकी खिलाड़ी क्यों नहीं।'from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lq9JAP
No comments:
Post a Comment