टी-20 क्रिकेट का असर अब वनडे क्रिकेट पर साफ दिखाई देने लगा है। एक वक्त था जब 300 रन का लक्ष्य वनडे क्रिकेट में मुश्किल माला जाता था। लेकिन अब 300 से ज्यादा रन का स्कोर आम बात हो गई है। हालात ये हो गए हैं कि 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली रोहित शर्मा की नाबाद 264 रन की पारी के बाद...अब वनडे में 300 रन यानी ट्रिपल सेंचुरी की उम्मीद लोग एक बल्लेबाज़ से करने लगे हैं। और शायद आने वाले वक्त में बहुत जल्द कोई बल्लेबाज़ ये कारनामा करके दिखा सकता है। पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर टीमें 300 रन का करिश्माई आंकड़ा छूती थी.. लेकिन अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी तेज़ उछाल वाली पिचों पर भी आसानी से टीमें 300 और 400 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बना देती हैं। केवल पुरुष क्रिकेट ही नहीं महिला क्रिकेट में भी 300 और 400 रन का स्कोर बनना आम बात हो गई है। वनडे में 300 रन बनाना अब कोई बड़ी बात नहीं है। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2yIhSKD
No comments:
Post a Comment