इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम में सैम कुर्रन को टीम में शामिल किया गया। डेब्यू करने के साथ ही कुर्रन ने इतिहास रच दिया। दरअसल, कुर्रन इंग्लैंड की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड की तरफ से सबसे कम उम्र में वनडे में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बेन होलिओक (19 साल, 195 दिन) के नाम है। वहीं, कुर्रन ने 20 साल, 21 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इसके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 20 साल, 67 दिन, बेन स्टोक्स 20 साल, 82 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया था।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KfuwVT
No comments:
Post a Comment