भारतीय टीम प्रबंधन यो-यो टेस्ट को फिटनेस का मानदंड मानकर चल रहा है लेकिन अंबाती रायडू को इस वजह से टीम से बाहर करने का मसला सीओए प्रमुख विनोद राय के दिमाग में है और वो बीसीसीआई से पूछ सकते हैं कि राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए ये फिटनेस का एकमात्र मानदंड क्यों है। रायडू ने आईपीएल में 602 रन बनाए लेकिन यो-यो टेस्ट में नाकाम होने के कारण उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद इस टेस्ट को लेकर बहस छिड़ गई। सीओए के करीबी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘हां, सीओए हाल की चर्चाओं से वाकिफ है। उन्होंने अभी तक हस्तक्षेप नहीं किया है क्योंकि ये तकनीकी मसला है लेकिन उनकी योजना क्रिकेट संचालन के प्रमुख सबा करीम से पूरी जानकारी लेने की है।’from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MjvYnj
No comments:
Post a Comment