Reality Of Sports: स्टटगार्ट ओपन: फाइनल में फेडरर ने राओनिक को हराया, पहले स्थान पर पहुंचने से पहले जीता करियर का 98वां खिताब

Sunday, 17 June 2018

स्टटगार्ट ओपन: फाइनल में फेडरर ने राओनिक को हराया, पहले स्थान पर पहुंचने से पहले जीता करियर का 98वां खिताब

स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में मिलास राओनिक को हराकर करियर का 98वां खिताब जीता। उन्होंने राओनिक को 6-4, 7-6 से सीधे सेटों में मात दी। अब तक राओनिक के खिलाफ खेले गए 14 में से 11 मुकाबलों में फेडरर ने जीत हासिल की है। हालांकि, स्टटगार्ट ओपन का खिताब उन्होंने पहली बार जीता है। 2016 में फेडरर को टूर्नामेंट में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पिछले साल उन्हें टॉमी हास ने पहले ही राउंड में हराकर बाहर कर दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JUNnFD

No comments:

Post a Comment

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम पार कर सीधे सड़क पर जाकर गिरी गेंद; देखें VIDEO

NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन के स्टेडियम में खेला गया, जिसम...