भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शनिवार को एकतरफा अंदाज में 4-0 से करारी मात दी। भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल किए। कोच हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है। भारत को चौथे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन रमनदीप सिंह मौका चूक गए। इसके बाद 14 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने अच्छा बचाव किया और भारत को बढ़त नहीं लेने दिया। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MQjxQY
No comments:
Post a Comment