कप्तान ईडन हैजार्ड (6वें, 51वें मिनट) और रोमेलु लुकाकु (16वें, 48वें मिनट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। स्पार्ताक स्टेडियम में शनिवार को खेले गए ग्रुप-जी के इस मैच में बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया। बेल्जियम के लिए इस मैच में हेजार्ड और लुकाकु के अलावा, मिती बात्शुयाई (90वें मिनट) ने भी गोल किया, वहीं ट्यूनीशिया के लिए दो गोल डेलन ब्रोन (18वें मिनट) और कप्तान वाहबी खाजरी (93वें मिनट) ने किए। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2yHck2C
No comments:
Post a Comment