Reality Of Sports: फीफा विश्व कप 2018: दक्षिण कोरिया को हराकर अंतिम-16 में जगह बनाने पर होंगी मैक्सिको की नजरें

Saturday, 23 June 2018

फीफा विश्व कप 2018: दक्षिण कोरिया को हराकर अंतिम-16 में जगह बनाने पर होंगी मैक्सिको की नजरें

रूस में जारी फीफा विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली मेक्सिको आज दक्षिण कोरिया को मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगी। मेक्सिको ग्रुप-एफ में एक मैच में तीन अंक लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है और अब उसके पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वहीं दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसकी बदौलत टीम ग्रुप में सबसे नीचे चौथे नंबर पर है। मेक्सिको ने टूनार्मेंट में अब तक उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और जर्मनी को मात देकर उसने विश्व को चौंका दिया है। जर्मनी और मेक्सिको के मुकाबले में किसी को उम्मीद नहीं थी कि मेक्सिको कुछ ऐसा प्रदर्शन करेगी। लेकिन उसके 22 वर्षीय खिलाड़ी हिर्विग लोजानो की ओर से 35वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर मेक्सिको ने प्रतियोगिता में जीत के साथ खाता खोला। वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2IgduSt

No comments:

Post a Comment

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...