भुवनेश्वर। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से मात देकर हॉकी विश्व कप की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय पुरुष टीम के सामने अगले मैच में बेल्जियम की कड़ी चुनौती इंतजार कर रही है। दोनों टीमों ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है और कलिंगा स्टेडियम में पूल-सी के अगले मैच में इन दोनों की कोशिश अपने विजयी क्रम को जारी रखने की होगी। भारत के लिए यह मैच आसान नहीं होगा। वर्ल्ड नंबर-3 बेल्जियम का खेल भारत से बेहतर रहा है। यह टीम अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। भारत में हालांकि बेल्जियम को मात देना का माद्दा है। पहले मैच में बेल्जियम ने कनाडा को 2-1 से मात दी थी।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2DV9cRQ
No comments:
Post a Comment