Reality Of Sports: भारत की 150वीं टेस्ट जीत के बाद बरसे रिकॉर्ड, छा गए विराट कोहली और ऋषभ पंत

Saturday, 29 December 2018

भारत की 150वीं टेस्ट जीत के बाद बरसे रिकॉर्ड, छा गए विराट कोहली और ऋषभ पंत

नई दिल्ली। भारत रविवार को मेलबर्न में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे अधिक जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने नाथन लियोन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई। पंत का मौजूदा सीरीज में यह 20वां शिकार था और वह किसी एक सीरीज में सबसे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने। भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VlbCiT

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...