Reality Of Sports: भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बंधे टीम इंडिया की तारीफों के पुल, सचिन समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Saturday, 29 December 2018

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बंधे टीम इंडिया की तारीफों के पुल, सचिन समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 137 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में पांचवें और आखिरी दिन रविवार को भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 261 रनों पर समाप्त कर यह जीत हासिल की। इस मैच को जीतने के साथ भारतीय टीम ने 150वां टेस्ट मैच जीता है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पांचवीं टीम है। भारती गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। वह एक तेज गेंदबाज के रूप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक नौ विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस क्रम में उन्होंने दिग्गज गेंदबाज कपिल देव को पछाड़ा है। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2ViBRGI

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...