Reality Of Sports: एमएस धोनी के कोच का बड़ा बयान, 2019 वर्ल्ड कप में माही को लेकर कर दी भविष्यवाणी

Saturday, 1 December 2018

एमएस धोनी के कोच का बड़ा बयान, 2019 वर्ल्ड कप में माही को लेकर कर दी भविष्यवाणी

अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं इसको लेकर एमएस धोनी के कोचने बड़ा बयान दिया है। दरअसल धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने साफ शब्दों में कहा है कि धोनी 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि धोनी को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 टीम में नहीं चुना गया जिसके बाद खबरे आने लगीं कि धोनी का करियर लगभग खत्म होने की कगार पर है और उन्हें टीम से बाहर किया जाने लगा है। लेकिन स्टीफन फ्लेमिंग को ऐसा नहीं लगता। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग का मानना है कि धोनी कमाल के खिलाड़ी और हैं और उनकी नजर बड़े लेवल पर परफॉर्म करने की है। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2rfeVKJ

No comments:

Post a Comment

CWG 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते कुल 7 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पैरा एथलीटों का भी काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें कुल 7 मेडल जीतने के साथ उन्होंने पिछले सभी रिकॉ...