भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरन फिंच के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। फिंच दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 रैंकिंग में 900 रेटिंग प्वॉइंट हासिल किए हैं। फिंच से पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस कारनामे को अंजाम नहीं दे सका है। साथ ही फिंच आईसीसी टी20 रैंकिंग में 3 स्थानों की छलांग लगाकर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान भी 44 स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ के एल राहुल ही हैं। राहुल ने 9 स्थानों की छलांग लगाई है और वो तीसरे स्थान पर हैं।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2m3fEw7
No comments:
Post a Comment