नई दिल्ली: भारत के महानतम क्रिकेटरों में शुमार पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज 46 साल के हो गए और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के चहेते दादा को सोशल मीडिया पर सभी तबकों से बधाई मिली। पूर्व महान बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण ने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. आप अच्छे खाने, अद्भुत बातचीत और लोगों के प्यार का हमेशा मजा लेते रहे।’ टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘सबसे प्रेरणादायक व्यक्तियों में से एक आपको जन्मदिन मुबारक हो, आप वह व्यक्ति है जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा और रवैया बदल दिया।’ from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2u18SuW
No comments:
Post a Comment