<p style="text-align: justify;">अर्जेंटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का मानना है कि ब्राजील रूस में खेले जा रहे विश्व कप को जीत कर अपना छठा खिताब जीत सकता है. ब्राजील ने सोमवार को मेक्सिको को विश्व कप के 21वें संस्करण के अंतिम-16 के मैच में मेक्सिको को 2-0 से मात दी थी.</p> <p style="text-align: justify;">ब्राजील ने नेमार और रॉबेटरे फर्मिनो के दम पर समारा एरिना में खेले गए मैच में मेक्सिको को शिकस्त दे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है जहां वो बेल्जियम से भिड़ेगी. वेनेजुएला के समाचार चैनल डे ला मानो डे डिएज ने माराडोना के हवाले से लिखा है, "मैं ब्राजील की टीम को मजबूत मानता हूं और इसे खिताब जीतते हुए देखता हूं."</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने कहा, "मैं ब्राजील के कोच टिटे को पसंद करता हूं. मेक्सिको उस मैच में उसी तरह खेलना चाहती थी जिस तरह वो जर्मनी के खिलाफ खेली थी. आप मेक्सिको से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते." उनसे जब पूछा गया कि क्या वो अर्जेंटीना के कोच के तौर पर वापसी कर सकते हैं तो उन्होंने कहा, "हां मैं कर सकता हूं और इसके लिए मैं कुछ नहीं मांगूंगा."</p> <p style="text-align: justify;">माराडोना 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में अर्जेंटीना के कोच थे जहां उसे क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था. अर्जेंटीना को इस विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के हाथों 3-4 से हार के बाद स्वदेश वापस लौटना पड़ा है.</p>
from sports https://ift.tt/2tS3U3W
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment